गाय माता को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए : राज्यसभा में भाजपा सांसद की मांग | Mother cow should be declared as 'National Animal': BJP MP's demand in Rajya Sabha

 गाय माता को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए : राज्यसभा में भाजपा सांसद की मांग | Mother cow should be declared as 'National Animal': BJP MP's demand in Rajya Sabha

gomata-national-animal-of-india

नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देश में गोहत्या को रोकने के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई गई |

सदन में एक विशेष उल्लेख करते हुए, भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गाय भारत की हिन्दू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, और यहां तक ​​कि बाबर, हुमायूं और अकबर जैसे कुछ मुगल शासकों ने इसके वध पर रोक लगा दी थी लिहाज़ा गाय माता को राष्ट्र्य पशु घोषित किया जाए ।

भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "इसलिए, मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार गोहत्या को रोकने के लिए एक प्रभावी कानून लाए और साथ ही गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए।"

इससे पहले, अपने शून्यकाल के उल्लेख में, भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि देश में अवैध धर्मांतरण की दर बढ़ रही है, और सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग की।

एमएनएफ के के वनलालवेना ने मिजोरम में म्यांमार शरणार्थियों के मुद्दे के बारे में बात की और केंद्र सरकार से उनकी मदद करने का आग्रह करते हुए गिड़गिड़ए।

राज्यसभा सदस्य नरेंद्र जाधव (नामित) ने मांग की कि केंद्र सरकार को कार्डियोवस्कुलर के साथ-साथ एड पेसमेकर सर्जरी पर मूल्य सीमा को विनियमित, सब्सिडी और तय करना चाहिए।

टिप्पणियाँ