140,000 साल पुराने नए प्रकार के प्रारंभिक मानव अवशेष 'इजरायल में पाए गए' | 140,000 years old new type of early human fossil 'found in Israel'

 140,000 साल पुराने नए प्रकार के प्रारंभिक मानव अवशेष 'इजरायल में पाए गए' | 140,000 years old new type of early human fossil 'found in Israel'

early-human-fossil-found-in-israel

यह अवशेष वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार एक लाख बीस हज़ार से एक लाख चालीस हज़ार साल पुराने हैं |

शोधकर्ताओं ने गुरुवार को मानव विकास पर नई रोशनी डालने का दावा करते हुए कहा कि एक "नए प्रकार के प्रारंभिक मानव" से संबंधित कुछ हड्डियां पाई गई हैं जो आज से पहले विज्ञान के लिए अज्ञात थीं, बता दें की यह अवशेष इज़राइल में पाई गई हैं। जर्नल साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में तेल अवीव विश्वविद्यालय और यरूशलेम के हिब्रू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक्सकवेशन साइट पर खुदाई के दौरान मिले असाधारण अवशेषों को "नेशर रामला होमो प्रकार" के मानव जाती का बताया है।

यह अवशेष वैज्ञानिकों के अनुसार लाखों साल पहले के हैं, इसके साथ ही खुदाई टीम का मानना ​​​​है कि "नेशेर रामला प्रकार" के मानव जाती ने होमो सेपियन्स, आधुनिक मनुष्यों की वंशावली के साथ खुद को परिवर्तित किया होगा।

वैज्ञानिकों ने बताया की "इस प्रकार का होमो मानव आधुनिक मानव के बिलकुल विपरीत है;  पूरी तरह से अलग किसम की खोपड़ी की संरचना  है, कोई ठोड़ी नहीं है और बहुत बड़े बड़े दांत हैं।"

मानव अवशेषों के साथ, खुदाई के दौरान बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियों के साथ-साथ पत्थर से बने औजार भी पाए गए हैं।

तेल अवीव विश्वविद्यालय के दंत चिकित्सक और मानवविज्ञानी राचेल सरिग ने कहा कि पहले के शोधकर्ताओं ने इस से पहले पाए गए पुरानी हड्डियों को होमो सेपियन्स या निएंडरथल जैसे ज्ञात मानव समूहों से जोड़ने की कोशिश की थी।

"लेकिन अब हम कहते हैं: नहीं। यह अपने आप में एक अलग ही किसम का समूह था, जिसमें विशिष्ट विशेषताएं पाई गई हैं और जिनकी खोपड़ी की बनावट और चेहरे की संरचना बिलकुल ही अलग प्रकार का है,"।

टिप्पणियाँ