कर्नाटक चुनाव अभियान लाइव अपडेट: पीएम मोदी, सोनिया गांधी, अमित शाह और राहुल गांधी आज करेंगे रोड शो | Karnataka Election Live Updates; P.M Modi, Rahul Gandhi, Amit Shah and Sonia Gandhi Holding Grand Rallies In Karnataka.
कर्नाटक चुनाव अभियान लाइव अपडेट: पीएम मोदी, सोनिया गांधी, अमित शाह और राहुल गांधी आज करेंगे रोड शो | Karnataka Election Live Updates; P.M Modi, Rahul Gandhi, Amit Shah and Sonia Gandhi Holding Grand Rallies In Karnataka.
- कर्नाटक चुनाव: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अमित शाह और राहुल गांधी आज सभी इस चुनावी रैली में हो रहे हैं शामिल |
कर्नाटक चुनाव का महायुद्ध शुरू हो चूका है और देश की नज़रें कर्नाटक चुनाव पर केंद्रित हैं | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन महत्वपूर्ण रैलियों को संबोधित करेंगे जिसमें विजयपुरा, मंगलुरु, बेंगलुरू ख़ास हैं जबकि यूपीए अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज एक रैली आयोजित कर रही हैं । बता दें की सोनिया गांधी की लगभग 2 वर्षों में यह पहली चुनाव रैली होगी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 अब सिर्फ चार दिन दूर रह गए हैं और सभी राजनीतिक दलों का चुनावी मिशन यही है के जितना संभव हो उतना सिआसि जमीन हासिल किया जा सके । शनिवार को यानि 12 मई को मतदान से 48 घंटे पहले यह चुनावी अभियान समाप्त होगा | बीजेपी और कांग्रेस दोनों के स्टार प्रचारक राज्य भर में रोड शो और रैलयां आयोजित कर रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी आज तीन महत्वपूर्ण रैलियों को संबोधित करेंगे जिसमें विजयपुरा, मंगलुरु, बेंगलुरू ख़ास हैं । बीजेपी बेंगलुरु के लिए आज अपना घोषणापत्र भी जारी करने जा रही है । पिछले हफ्ते उन्होंने कर्नाटक के बाकी हिस्सों में पहले से ही घोषणापत्र जारी कर चुके हैं । यूपीए अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज एक महा रैली आयोजित करेंगे। लगभग 2 वर्षों में सोनिया गांधी की यह पहली चुनाव रैली होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी राज्य में अपने संबंधित अभियानों के साथ मैदान में उतरे हुए हैं |
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 अभियान से लाइव अपडेट यहां दिए गए हैं:
कांग्रेस :
13:09 (आईएसटी)
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरू में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहते हैं: "प्रधान मंत्री मोदी केवल उनकी 'मान की बात' कहते हैं, लेकिन यह नहीं सुनते कि देश को क्या चाहिए"
11:51 (आईएसटी)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा हमला
"अमित शाह पर हत्या का घिनौना आरोप लगा हुआ है। ऐसा मत सोचिये कि वह एक विश्वसनीय व्यक्ति है। भारत में लोग भूल जाते हैं कि भाजपा का यह अध्यक्ष कई हत्याओं का आरोपी है। यह पार्टी जो ईमानदारी की बात करती है, उसी पार्टी में एक ऐसा व्यक्ति भी है जिस पर हत्या का संगीन आरोप लगा है: बेंगलुरु में राहुल गांधी
11:30 (आईएसटी)
राहुल गांधी, बेंगलुरू में, बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार से सवाल करते हुए |
राहुल गांधी ने भाजपा के बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक में उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के फैसले पर सवाल उठाया है। बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने बेंगलुरू में कहा, "हम बार-बार प्रधान मंत्री से पूछ रहे हैं कि उन्होंने भ्रष्ट व्यक्ति क्यों चुना है, जो कि उनके पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जेल में हैं?"
10:57 (आईएसटी)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समृद्ध भारत फाउंडेशन के शुभारंभ में बेंगलुरु के निवासियों से मिलते-जुलते और बातचीत करते हैं।
भाजपा :
08 मई, 2018
13:32:19 (आईएसटी)
क्या आप कर्नाटक के एक ऐसे मंत्री का नाम बता सकते हैं जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया गया हो? हर कोई ठेकेदारों और सिंचाई मंत्री के बीच गठबंधन के बारे में जानता है: प्रधान मंत्री मोदी विजयपुरा में
13:31:19 (आईएसटी)
कर्नाटक के किसानों के लिए कांग्रेस ने क्या किया है? जब राज्य सूखे से बेहाल था, तो उनके मंत्रियों ने महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो संभालने में और सिआसत करने में दिलचस्पी ली : प्रधान मंत्री मोदी विजयपुरा में एक सार्वजनिक रैली में
13:27:22 (आईएसटी)
आज की कर्नाटक सरकार में, क्या आप में से कोई भी ऐसे मंत्री का नाम बता सकता है जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है ?: प्रधान मंत्री मोदी कर्नाटक के विजयपुरा में
13:22:40 (आईएसटी)
मैं यहां भगवान बसेश्वर के निकटतम भूमि में हूं। उनके दर्शन ने समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेने के लिए हमें बुलाया है । अफसोस की बात है, कांग्रेस सरकार ने अपने सिद्धांतों का पालन नहीं किया है। कर्नाटक के विजयपुरा में
13:17:23 (आईएसटी)
लोगों के बीच जाने के बजाय, कांग्रेस के नेता अपनी हार के बारे में सोचने रूचि रखते हैं। वह अपने हार को ईवीएम और दूसरे कारणों से जोड़ेंगे : कर्नाटक के विजयपुरा में प्रधान मंत्री मोदी
13:16:14 (आईएसटी)
लोग इस रैली के लिए बड़ी संख्या में यहां इकट्ठे हुए हैं। वे यहां इसलिए हैं क्योंकि वे बीजेपी के लिए अपना समर्थन दिखाना चाहते हैं और आने वाले पांच वर्षों में बेहतर जीवन की इच्छा रखते हैं। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को दंडित करने का फैसला कर लिया है: प्रधान मंत्री मोदी कर्नाटक के विजयपुरा में
हिंदी ताज़ा तरीन ख़बरों को जानने के लिए हमारे फेसबुक के ऑफिसियल पेज से जुड़ें | नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारे पेज को लाइक करें और हमारे वेबसाइट पर फॉलो करें |
टिप्पणियाँ