बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश में महिलाओं के अपहरण के मामले 755 फीसदी तक बढे : कांग्रेस | Cases Of Women Abduction Rise 755 percent In Madhya Pradesh Under BJP Rule; Congress
बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश में महिलाओं के अपहरण के मामले 755 फीसदी तक बढे : कांग्रेस | Cases Of Women Abduction Rise 755 percent In Madhya Pradesh Under BJP Rule; Congress
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के तहत महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले में भारी वृद्धि हुई है।
सत्तारूढ़ बीजेपी ने सरे से इस बात को खारिज करते हुए कहा कि यह राज्य की छवि को बदनाम करने का प्रयास है ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता प्रमोद तिवारी ने भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में महिलाओं के मामले में अपराध ग्राफ काफी बढ़ा है।
इस बीच यह बता दें की 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में चुनाव होने जा रहा है।
उन्होंने कहा, "2004 और 2016 के बीच चौहान सरकार के तहत महिलाओं और लड़कियों के साथ अपहरण के मामले 755 प्रतिशत बढ़ गए हैं। 2004 में महिलाओं के अपहरण के मामलों की संख्या 584 थी, जो 2016 में 4,994 हो चुकी है।"
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2004 में लड़कियों के बलात्कार के मामलों की संख्या 710 थी, जो की 2016 में 2,479 पहुंच गई है और बेहद संगीन मामला है।
एक प्रतिष्ठित प्रबंधन सलाहकार फर्म की एक रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के लिए देश की सबसे असुरक्षित राज्य में ला खड़ा किया है, और बढ़ते आपराधिक मामलों ने राज्य की प्रगति में बाधा भी डाली है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चौहान के 13 साल के शासनकाल के दौरान 30,000 हत्याएं, 46,000 बलात्कार और 2.25 लाख से ज्यादा गंभीर अपराधों की सूचना मिली है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अपराध करने वालों की सजा दर बहुत ही कम है और 2017 के अंत तक अदालतों में 79 प्रतिशत मामले अबतक लंबित हैं।
उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के सरकारों के बीच एक प्रतियोगिता चल रही है के कौनसा राज्य अपराध में पहला स्थान प्राप्त करेगा । शीर्ष इन दोनों ही राज्यों को भाजपा शासित सरकार द्वारा समर्थन हासिल है।"
तिवारी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि "बाहरी नेताओं" द्वारा मध्यप्रदेश की छवि को खराब करने की एकमात्र कोशिश है।
अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की "कांग्रेस के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शाशनकाल में सांसदों ने दलितों और जनजातीय महिलाओं के खिलाफ अत्त्याचार किये थे। राज्य को डकैतों और नक्सलियों से पीड़ित कर दिया गया था।"
अग्रवाल ने दावा किया, "बीजेपी शासन के तहत, संगठित अपराध समाप्त हो गया है। नक्सलवाद और डकैती समाप्त हो गई है।"
टिप्पणियाँ